हरियाणा

कुवि के विधि विभाग में क्रिमिनल लॉ की दी जानकारी

Share now

कुरुक्षेत्र (ओहरी )
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि विभाग में कानूनी जानकारी हेतु सात दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन का शुभारंभ मुख्य प्रवक्ता श्री अजय संधु, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के व्याख्यान से हुआ। उनके व्याख्यान का मुख्य विषय क्रिमिनल लॉ व प्रैक्टिस रहा।
उन्होंने क्रिमिनल केसों के विभिन्न स्तरों की विस्तार से जानकारी दी। क्रिमिनल ट्रायल की पेचीदगियों से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए मुख्य प्रवक्ता नें सशक्त ड्राफटिंग के गुण बताए। इस साप्ताहिक कार्यशाला में विधि विभाग के तीनों वर्षो के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विधि विभाग के अध्यक्ष व डीन प्रोफेसर दलीप कुमार ने विधि विभाग की व्यावहारिक उपयोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को एक सभ्य व सशक्त एडवोकेसी के सिद्धांतो को अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विधि विभाग के सभी प्राध्यापकगण मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की संयोजिका डा. सुशीला चोैहान ने लीगल ऐथिक्स की भूमिका पर प्रकाश डाला। डा. सुनील यादव ने वोट आफॅ थैंक्स के साथ मुख्य अतिथि का औपचारिक धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *