हरियाणा

कुविवि के प्रोफेसर अमरजीत सिंह को आदर्श विद्या सरस्वती राष्ट्रीय पुरस्कार 

कुरुक्षेत्र (ओहरी )

ग्लोबल मैनेजमेंट कांउसिल, अहमदाबाद द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह को आदर्श विद्या सरस्वती राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान के तौर पर उनको एक प्रशस्ति पत्र, मैडल व शील्ड प्रदान की गई। ग्लोबल मैनेजमेंट कांउसिल द्वारा प्रोफेसर अमरजीत सिंह को यह सम्मान उनके द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए योगदान एवं मैनेजमेंट के तौर पर प्रदान किया गया। ग्लोबल मैनेजमेंट कांउसिल ने प्रोफेसर अमरजीत सिंह द्वारा शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें देश के श्रेष्ठ अध्यापकों की श्रेणी में स्वीकार किया।
प्रोफेसर अमरजीत सिंह को यह सम्मान ग्लोबल मैनेजमेंट कांउसिल द्वारा २ मई २०१८ को अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने प्रोफेसर अमरजीत सिंह की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *