दिल्ली

प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं हो जाता : शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली| पिछले काफी समय से भाजपा से नाराज चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है| बिहारी बाबू ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी है|
उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आक्रामक रुख पर नाराजगी जताई है| साथ ही विरोधियों पर तंज कैसे सजाए इसकी सलाह भी दी है| उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री बनने से कोई बुद्धिमान नहीं बन जाता क्योंकि प्रधानमंत्री बनने के लिए क्वालिफिकेशन नहीं सिर्फ बहुमत की जरूरत पड़ती है| उन्होंने कहा कि श्रीमान कर्नाटक में चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा फिर धन शक्ति पर जन शक्ति प्रबल होगी. हमें पीपीपी और आईएनसी की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए| 15 मई को परिणाम के साथ सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा| एक अन्य ट्वीट कर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं एक पुराने मित्र शुभचिंतक और पार्टी समर्थक के तौर पर सुझाव देता हूं कि हमें सीमा पार नहीं करनी चाहिए, मर्यादा बनाए रखते हुए मुद्दों को रखना चाहिए, माननीय प्रधानमंत्री की मर्यादा व गरिमा बरकरार रहनी चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *