दिल्ली

मस्जिद ओलिया वाली में तकमीले क़ुरआन का इनकाद

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

दरियागंज सर सय्यद अहमद रोड पर वाके ओलिया मस्ज़िद में तकमीले क़ुरआन की नूरानी महफ़िल का इनकाद किया गया। वरिष्ठ आप नेता नईम मलिक ने बताया कि इस महफ़िल में मशहूर समाजी शख्सियत हाजी यामीन के 17 साला पोते हाजी मुशर्रफ मलिक की पहली मेहराब सुनाने पर ज़बरदस्त हौसला अफ़ज़ाई की गई और उनको फूलों का हार पहना कर उनका इस्तक़बाल किया गया।

इस नूरानी महफ़िल में बडी तादाद में लोगो ने शिरकत की। जिन लोगो ने महफ़िल में शिरकत कर हाजी मुशर्रफ को दुआओ से नवाजा उनमे छत्ता लाल मियां से मोहम्मद नईम मलिक, शमशुद्दीन मलिक, हाजी मोहम्मद रईस, हाजी रियाजुद्दीन, हाजी हफ़ीज़, हाजी मोहम्मद रिज़वान, सलाउद्दीन, हाजी अख़्तर अली, असग़र अली, मोहम्मद याक़ूब, फरमान और बहुत सारे लोगो ने दुआओ से नवाजा। बाद दुआ के नूरानी महफ़िल का इनेकाद हुआ।
इस मौके पर हाजी कमरुद्दीन, हाजी इस्लाम अली, हाजी गुलजार, हाजी शौकत, हाजी इस्माइल, अब्दुल सलाम, शकील, वकील, मोहम्मद अकील, मेहताब राही, आमिर आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *