पंजाब

भारत को विश्व गुरु बनाने का पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा करेंगे मोदी: किशनलाल शर्मा

जालन्धर:भाजपा की भारी जीत को लेकर भाजपा के कला संस्कृति प्रकोष्ट के पूर्व अध्य्क्ष किशनलाल शर्मा के निवास स्थान पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्तओं ने लड्डू बांटे और भंगड़े डाल पटाखे फोड़े गए।इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की भारत को 1 गुरु बनाने का पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष, श्यामाप्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा करेंगे. नरेंद्र मोदी भारत भर में भाजपा के सरकार बनने के बाद देश भर के लोगों का सिर ऊँचा हो गया है।लोगों का कहना है की यह भाजपा की जीत नही बल्कि भारत देश की जीत है।
इस बार मोदी लहर व राष्ट्रवाद की किश्ती में सवार होकर भगवा दल के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहतन की।किशनलाल शर्मा ने कहा की पंजाब के प्रदेश अध्य्क्ष श्वेत मालिक ने भी भाजपा के अपने कोटे की 3 में से 2 सीट जीत  मोदी की झोली डाल पंजाब का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर पंजाब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट अशोक गांधी ने कहा कि भाजपा की जीत पूरे देशवासियों की जीत है। उन्होंने देश की जनता ने एक बार फिर देश हित में कार्य करने वाली सरकार चुनी है। इस अवसर पर मंडल अध्य्क्ष विनीत शर्मा,जिला सचिव उषा महंत,जिला कार्यकरणी सदस्य परमजीत सिंह,अजमेर सिंह बादल ,युवा मोर्चा अध्य्क्ष संजीव शर्मा,सचिव चन्दन भनोट,अजय महंत,राकेश कालिया,राजिंदर गोसाई,हरविंदर गोरा,हरजिंदर बाबू,रणवीर नन्ना,मुनीष शर्मा,राजीव वशिष्ठ,रमेश सोनी,राकेश गुप्ता,गुरदेव सिंह देबी,शाम शर्मा,दिनेश डेविड, हरप्रीत बेदी,आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *