पंजाब

नशा तस्करों को फांसी पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम : सुशील तिवारी

जालंधर : पंजाब एक ऐसा राज्य है जहाँ नशा का मुदा हमेशा गर्माया रहता है । हर राजनीतिक दल चुनाव के समय पंजाब में नशे के मुद्दे पर एक दुसरे पर आरोप लगते है । पिछली दस साल भाजपा अकाली की सरकार रही और नशे के मुदा पर विरोधी ने भाजपा अकालियों को हर मोड़ पर घेरा । मगर इस चुनाव में कांग्रेस ने लोगो भरोसा दिया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो वह नशे को जड़ से खत्म करेगे । मगर चुनाव जीतने के डेढ़ साल बाद पंजाब के इतिहास में सरकार नशा तस्करों को फांसी की सजा का प्रस्ताव लेकर आई है और इस प्रस्ताव से पंजाब के युवाओं में ख़ुशी का मोहाल है ।

युवा राष्ट्र निर्माण वाहिनी के प्रधान व् युवा नेता सुशील तिवारी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को ट्वीट करके इस फैसले को ऐतिहासिक फैसला बताया और साथ है तिवारी मुख्यमंत्री ,सांसद संतोख सिंह चौधरी ,विधयाक बावा हैनरी को बधाई दी । तिवारी ने कहा भाजपा अकाली ने पंजाब में दस साल राज किया सत्ता में रह कर भाजपा अकाली ने नशे को खत्म नहीं किया मगर जब आज कांग्रेस सरकार ने नशा तस्करों को फांसी की सजा का प्रस्ताव लेकर आई है। भाजपा व अकालियों को इनका काम पसंद नहीं इसलिये वह कैप्टन का पुतला फूंक रहे हैं। तिवारी ने कहा कि पंजाब की जनता को बेवकूफ़ ना समझें भाजपा अकालियों के छोटे नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *