यूपी

सपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, पढ़ें किसको कहां से मिला टिकट?

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी की ओर से ‘एक्स’ पर जारी सूची के मुताबिक, सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान और सहारनपुर विधानसभा सीट से आशु मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है। सूची के अनुसार इसी तरह शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर जिले की ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। सपा ने कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर जारी बातचीत के बीच विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की यह पहली सूची जारी की है। वैसे अखिलेश यादव अयोध्या सीट से पूर्व विधायक पवन पांडेय को आधिकारिक रूप से उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 के शुरू में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *