नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित ‘पीडीए जनचेतना पदयात्रा’ के तीसरे दिन आज महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने मढ़ीनाथ और शांति विहार से लेकर सिठौरा तक पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं स्थानीय जनता में वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों और क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर गहरा रोष दिखाई दिया।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने भी पदयात्रा में पहुँचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।
जनता ने स्वागत के साथ सुनाया अपना दर्द :
पदयात्रा के दौरान जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने सपा नेताओं का स्वागत किया और अपने इलाके की बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने मुख्य रूप से क्षेत्र में होने वाले भीषण जलभराव, चौपुला अंडरपास के निर्माण और उच्च शिक्षा के लिए एक सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग प्रमुखता से रखी।
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद सपा कहा “भाजपा सरकार के राज में मढ़ीनाथ, शांति विहार और सिठौरा जैसे घनी आबादी वाले इलाके बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जनता जलभराव और जाम की समस्या से जूझ रही है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। हम क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही इस पूरे क्षेत्र का कायाकल्प किया जाएगा। चौपुला अंडरपास, जलनिकासी और डिग्री कॉलेज जैसी सभी प्रमुख मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर यहां विकास की गंगा बहाई जाएगी।”
वहीं जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा भाजपा को इस क्षेत्र से झोली भर कर वोट मिलता है लेकिन दुःख की बात यह है फ़िर भी विकास के के लिए इस क्षेत्र की झोली खाली है, उन्होंने कहा बरसात में हमारी पार्टी के नेताओं ने यहाँ के परिवारों की हर संभव मदद की थी, यहाँ के नागरिकों की अंडर पास की लड़ाई हमारी पार्टी के नेता बहुत गंभीरता से लड़ रहें हैं। उन्होंने नागरिकों से आने वाले चुनाव में सपा का साथ देने और मजबूती प्रदान की अपील की।
पदयात्रा के दौरान जगह – जगह क्षेत्रीय लोगों ने पार्टी नेताओं पर फूल बरसा कर, मालाएं पहनाकर अभिनन्दन करते नज़र आये, इस दौरान यात्रा के प्रारम्भ में महानगर सचिव हैप्पी यादव, सुनील यादव, धर्मेन्द्र यादव, रविन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने रेलवे पुलिया पर जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
वहीं पदयात्रा के समापन पर सिठौरा में एड. संजय वर्मा, नंदकिशोर कन्नौजिया, हिमांशु सोनकर, कुलदीप प्रधान, हरेंद्र कन्नौजिया, रक्षित प्रधान ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, संजीव सक्सेना, राजेश अग्रवाल, डॉ अनीस बेग, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, समयुन खान, गौरव सक्सेना, शिवेंद्र नाथ चौबे, समर्थ मिश्रा, नूतन शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, राम प्रकाश यादव, अनुज गंगवार, सिम्पल कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, रणवीर सिंह जाटव, विशाल सिंगर, महानगर सचिव नाजिम कुरैशी, अनुज वाल्मीकि, बाबा मियाँ, इसराफिल खान राश्मि, अतुल पाराशरी, दीपक वाल्मीकि, ऋषि यादव, युधिष्ठिर पाल राठौर, धीरज यादव हैप्पी, हाज़ी शकील, नीरज वाल्मीकि, पूर्व पार्षद उस्मान अल्वी, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मो. आसिफ खान, महिला सभा महानगर महासचिव मनीषा सक्सेना एड., युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज व छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, कमलेश ठाकुर, सीमा श्रीवास्तव, रेहान अंसारी, डॉक्टर चाँद, बाबा साहब वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, फहीम हैदर, अशोक यादव, रविन्द्र प्रताप, जावेद गद्दी, आकाश यादव, नमित कुमार सिंह, सौरभ यादव, तोष पाल कुर्मी, राम गोपाल वर्मा, अश्वनी यादव, सलमान खान, देवेंद्र सक्सेना, आशीष सिन्हा, सुबोध अस्थाना, विपिन यादव, सुदेश यादव, गौरव यादव प्रधान, अनुज उपाध्याय, महेंद्र सिंह, सुनील यादव,अजय सक्सेना, राकेश शर्मा, विक्की सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, मनोज सक्सेना, सतीश सक्सेना, रवि सक्सेना, आलोक वर्मा, उमेश मौर्या, एड. अंतरिक्ष सक्सेना, अशोक सक्सेना आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि चौथे दिन की पदयात्रा 26 नवंबर बृहस्पतिवार को जंक्शन रोड सराय से सुभाष नगर पुलिया होते हुए बदायूं रोड तक जायेगी।




