देश

सरकार बनाने की उठापटक तेज, कांग्रेस और जेडीएस MLA पहुंचने लगे कांग्रेस के बेंगलुरु मुख्यालय

Share now

बेंगलुरु| कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर उठापटक तेज हो गई है| बेंगलुरु कांग्रेस कार्यालय में विधायकों की एक बैठक बुलाई गई है जिसमें 78 में से 66 कांग्रेस MLA पहुंच चुके हैं. वहीं, जीडीएस के MLA पहुंच रहे हैं| बता दें कि जनता दल सेकुलर के कुछ विधायक कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से नाराज हैं| आज की बैठक के बाद ही यह फैसला होगा कि कांग्रेस और जनता दल एस कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनाएंगे अथवा नहीं| यहां मंगलवार को आए चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी सबसे अधिक सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी| अब गेंद जनता दल एस के पाले में है| जेडीएस जिसे समर्थन देगी वही कर्नाटक में सरकार बना पाएगा| कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक सत्ता में आने से रोकने के लिए जनता दल एस को सरकार बनाने का ऑफर देते हुए समर्थन की बात कही है| कांग्रेस ने कहा है कि अगर जेडीएस सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री भी जेडीएस का ही होगा|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *