पंजाब

भाटिया ने टीम के साथ शाहकोट में अकाली दल के लिए किया प्रचार

जालंधर| पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने अपने साथियों के साथ शाहकोट के वार्ड नंबर 6 9 और 11 में तूफानी चुनाव प्रचार किया| उनका डोर टू डोर प्रचार और नुक्कड़ बैठकें भी जारी हैं| मेहतपुर के मॉडल टाउन में सरदार नायब सिंह कोहाड़ शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी के पक्ष में सुखबीर सिंह बादल की ओर से एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया जिसमें कमलजीत सिंह भाटिया की पूरी टीम शामिल रही| इस रैली में बिक्रम सिंह मजीठिया, डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा, चरणजीत सिंह अटवाल, पवन कुमार टीनू, एन के शर्मा, कुलवंत सिंह मन्नन, परमजीत सिंह रायपुर, बलजीत सिंह नीलामहल, राजेंद्र सिंह नागरा, गुरदीप सिंह नागरा, अमरजीत सिंह सिंह, भूपेंद्र सिंह लाली, परमजीत सिंह रेरू, गुरुदेव सिंह गोल्डी भाटिया, रछपाल सिंह, पवन कुमार और रंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी शामिल हुए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *