हरियाणा

भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों की है सरकार : सुभाष बराला

Share now

कुरुक्षेत्र, ओहरी

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों की सरकार है। इसलिए सरकार ने पिछड़ा वर्ग लोगों के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। जबकि पिछली सरकारों ने पिछड़ा वर्ग के लोगों का केवल वोट हथियाने के लिए ही प्रयोग किया है।
वे मंगलवार को देर सायं जांगड़ा ब्राहमण सभा धर्मशाला के प्रागंण में पिछड़ा वर्ग मिलन समारोह में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक सुभाष सुधा, पिछड़ा वर्ग समाज के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल जांगड़ा, अमरजीत डांगी, रविन्द्र सांगवान ने दीपशिखा प्रज्जवलित कर विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यक्रम में पहुंचने वाले पिछड़ा वर्ग की 17 बिरादरियों की धर्मशालाओं को 5-5 लाख रुपए यानि 85 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा भी की है। हालांकि विधायक सुभाष सुधा ने पहले ही जांगड़ा धर्मशाला को 11 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की है।
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब, मजदूर, पिछड़े वर्ग के लोगों को केवल वोट बैंक के रुप में प्रयोग किया। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो देश में 50 प्रतिशत लोग पिछड़े वर्ग से सम्बन्ध रखते है। इन्ही लोगों के कारण ही केन्द्र और हरियाणा में भाजपा सरकार बनी। जब से भाजपा ने सता सम्भाली है, तब से आज तक पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए आयुष्मान, उज्जवला, उजाला, श्रम कल्याण सहित ढेरों जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस व्यवस्था के लिए जिलास्तर पर मुख्यमंत्री ने अंतोदय भवन खोलने का बेमिसाल निर्णय लिया।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग एक ऐसा समाज है, जो कर्म के रास्ते पर चलकर मेहनत करता है। भाजपा सरकार भी इस वर्ग के कर्म के रास्ते को अपनाकर आगे बढ़ रही है। इसलिए आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और सरकार सबका साथ-सबका विकास तथा हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति पर काम कर रही है। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, महामंत्री वेदपाल, उपाध्यक्ष श्याम लाल जांगड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज को एक मांगपत्र भी सौंपा। इस मौके पर विनित बजाज, विनित क्वात्रा, हेमदत्त, महेन्द्रपाल, जयपाल, भंवर सिंह, सुनील गौरी सहित पिछड़ा वर्ग के 17 बिरादरियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *