हरियाणा

देश में बढ़ रही रेप की घटनाओं के विरोध में युवाओं ने निकाला रोष मार्च

नरेश गर्ग, लाडवा 

लाडवा इंदिरा गांधी नेशनल कालेज के सैकड़ो छात्रों ने उन्नाव यूपी में गैंगरेप, जम्मू कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या सहित महिलाओं पर बढ़ते हत्याचार को लेकर शहर की शिवाला रामकुण्डी से एक सरकार के प्रति रोष मार्च निकाला। जिसमें युवाओं ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सरकार व दोषियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इंदिरा गांधी कालेज के युवाओं ने पत्रकारों से बातचीत करते हुुए कहा कि एक ओर तो भारत देश की बेटियां व महिलाएं देश के लिए पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने में लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर देश में बढ़ रही गैंगरेप व दुष्कर्म व घटनाओं ने देश को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते केन्द्र सरकार ने कोई उचित कदम नहीं उठाया और दोषियों को फांसी की सजा नहीं दी तो देश के युवाओं को सडक़ों पर उतरने में देर नहीं लगेगी। वहीं युवाओं ने कैंडल मार्च भी निकाला और शहर के बाबा साहेब अम्बेडकर चौंक पर गैंगरेप व दुष्कर्म व शिकार हुई बच्चियों को श्रद्वांजलि भी दी। इस अवसर पर संजीव बकाली, विकास, निखिल, हरमन, रजत, दीपक, जसविन्द्र सिंह, हर्ष, सुखजीत, जगजीत, अंकुश, गौरनव, गौरव, शुभम सहित सैकड़ो युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *