झारखण्ड

यूपी से जुड़े हैं भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के तार

Share now

गिरफ्तार कुतुब अंसारी ने पुलिस के समक्ष उगले राज
रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह चीरुडीह पंचायत के मुखिया व भाजपा नेता रणविजय सिंह पर जानलेवा हमला का तार युपी से जुडा है। मामले में गिरफतार अपराधी कुतूब अंसारी ने पुलिस के समक्ष अपनी संप्लिता स्वीकार कर लिया है। पुलिस को बताया कि इस घटना में युपी के दो युवक भी शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नावाडीह में भाजपा नेता रणविजय सिंह पर हमला कर ऊपरघाट के जंगली रास्तों से भागने के फिराक में था। बोकारो एस पी कार्तिक एस के सूझबूझ के कारण पेंक-नारायणपुर पुलिस ने पोखरिया जंगल से खदेड़ कर शनिवार की रात लगभग दस रात पकड़ लिया गया। हांलाकि पुलिस ने हथियार बरामद नहीे कर पाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुतूब अंसारी अंतरराज्यीय संगठन बनाकर लूूटपाट को अंजाम देता है। कुछ दिनों पुर्व झारखंड जनमुक्ति परिषद नामक नक्सली संगठन के नाम से पोस्टर साटने व डीवीसी ऐश पौंड व जांरगडीह कांटा घर में गोलीबारी कर दहशत फैलाने में शामिल था।

Kutub ansari

इसके अलावे बोकारो थर्मल स्थित गोबिंदपुर के बैंक आॅफ इंडिया का गा्रहक सेवा केंद्र में लूटपाट, जांरगडीह पेट्रªोल पंप लूटकांड व गांधीनगर में शराब दुकान लूटकांड में वांटेंड है। पुलिस के समक्ष गिरफतार कुतूब अंसारी ने बताया कि भाजपा नेता सह मुखिया रणविजय सिंह से कई बार रोजगार की मांग की थी। पंचायत में विकास योजनाओं के तहत काम मांग रहा था। काम नहीं देने के कारण घटना को अंजाम दिया गया है।
पोखरिया जंगल से कुतूब की गिरफतारी होने के बाद बोकारो एस पी कार्तिक एस के नेतृत्व में बेरमो एएसपी सुभाषचंद्र जाट व बोकारो थर्मल, गांधीनगर, नावाडीह, पेंक-नारायणपुर व चतरोचट्टी थाना की पुलिस ऊपरघाट में छापामारी अभियान चलाते रहें है, हांलाकि युपी के दोनो अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहें है। पुलिस ने गिरफतार कुतूब अंसारी के साथ एक मैंगजीन, बाईक, मोबाइल के अलावा अन्य भी सामान बरामद किया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *