उत्तराखंड

बेहोशी की हालत में मिला नेपाली नागरिक, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

शुक्रवार रात को थपलियाल खेड़ा में पुलिस को एक युवक के पड़े होने की सूचना पर पुलिस की चीता मोबाइल टीम के सिपाही गुलाम जिलानी एक होमगार्ड्स के साथ वहां पहुंचे और एन्टी ह्यूमेन ट्रेफिकिंग के प्रभारी उत्तम सिंह की गाड़ी में लाकर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया. कल रात 8 बजे से इलाज कर रहे डॉक्टर अंसारी ने बताया कि यह जहर खुरानी का मामला है. सुबह अर्द्ध बेहोशी की हालत में युवक ने अपना नाम और पता कन्हैया पुत्र रामनाथ गड़रिया नेपाल उम्र 32 वर्ष बताई. साथ ही बताया कि वह रोडवेज की बस से आया था. उसे किसी ने कुछ दे दिया और उसकी जेब में रखे नगद बारह हजार की राशि और समान गायब है. वह कैसे यहां पहुंचा इसका उसे कोई होश नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *