उत्तराखंड

इंटरसिटी क्रिकेट लीग में टनकपुर ने लोहाघाट को रौंदा

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

टनकपुर में आज इण्टर सिटी क्रिकेट प्रीमियर लीग के मैच में टनकपुर ने 6 विकेट से लोहाघाट से मैच जीता.
लोहाघाट ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए जिसमें शंकर ने सबसे अधिक 26, संजय ने 14, नीरज ने 24 रनों का योगदान किया. टनकपुर की रनों का पीछा करते हुए 3 ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया. जिसमें कुलदीप ने 29, निक्की ने 46, दीपक ने 22 रनों का योगदान दिया l


जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि कल जिले की टीम का चयन कर प्रचार प्रसार के लिए मीडिया को दिया जाएगा, जो टीम कल से देहरादून में होने वाले टूर्नामेंट में चंपावत की तरफ से खेलेगी एवं टूर्नामेंट में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए l इस अवसर पर सचिव हरि सिंह मेहर कोच दीपक शेट्टी संजय चौहान, अशोक आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *