उत्तराखंड

 सड़क दुर्घटना में पैंतीस वर्षीय युवक की मौत घर में फैला मातम

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

आज एक पैतीस वर्षीय युवक हाल निवासी वार्ड 3 वर्मा लाइन की एक मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई. जानकारी के अनुसार, रात लगभग दो बजे हरीश कुमार पुत्र नर राम अपनी पत्नी सरस्वती जो कि कुछ दिन पहले अपने भाई के घर रुद्रपुर किसी की तबियत बिगड़ जाने के कारण वहां गई थी, उसको लेने मोटरसाइकिल से रवाना हुआ किन्तु सुबह लगभग चार बजे किसी व्यक्ति के सिरसा मोड़ पर पड़े होने की सूचना पर पुल भट्टा पुलिस वहां गयी तो पता चला कि उत्तर प्रदेश की पुलिस भी पहुंच गई है. सड़क पर उस ओर उत्तर प्रदेश की सीमा है.

पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहाँ पता चला कि वह मर चुका है. उसके बाद पुलिस द्वारा उसका बरेली में शव का पोस्टमार्टम कर घर वालों के हवाले कर दिया. वह अपने पीछे पत्नी एक पुत्र ,एक विकलांग भाई और बूढे़ मां पिता को छोड़ गया. मृतक हरीश शहर के नामी जड़ीबूटी व्यवसासियों मैं से प्रसिद्ध दीपक शारदा के यहाँ कई वर्षों से मुनीम के रूप में कार्यरत था साथ ही वह मूल रूप से ग्राम डॉडा थाना रीठासाहिब का निवासी था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *