देश

मोदी सरकार ने जितना पब्लिसिटी पर कर दिया खर्च उससे 10 लाख बच्चे 3 साल तक खा सकते थे खाना

Share now

नई दिल्ली| नरेंद्र मोदी सरकार 4 साल में जितना खर्च विज्ञापन और प्रचार प्रसार पर किया इतनी राशि से 10 लाख बच्चों को 3 साल तक भोजन कराया जा सकता था| यह सारा खर्च जनता के उस पैसे से किया गया है जो टैक्स के रूप में वह सरकार को अदा करती है| यह खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी दी गई जानकारी में खुद सरकार ने किया है|
आरटीआई एक्टिविस्ट गलगली ने बताया कि पिछले 4 वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने लगभग 4343 करोड़ रुपए पब्लिसिटी विज्ञापन का प्रचार प्रसार पर खर्च किए| इनमें से 424.85 करोड़ रुपए प्रिंट मीडिया पर पब्लिसिटी में, 448.97 करोड़ रुपए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर और 79.72 करोड़ रुपए आउटडोर पब्लिसिटी पर वर्ष 2014-15 में खर्च किए गए| इसी तरह 1171 करोड़ रुपए 2015-16 में 1263.15 करोड़ों रुपए वर्ष 2016-17 में पब्लिसिटी पर खर्च किए गए| गलगली ने कहा कि जब विपक्ष ने पिछले वर्ष इसकी आलोचना की तो इस वर्ष 2017-18 में यह खर्च कुछ कम हुआ| वर्ष 2017-18 में सरकार ने 955.46 करोड़ रुपए पब्लिसिटी पर खर्च किए जो पिछले साल की तुलना में लगभग 25% कम हैं| उन्होंने कहा कि 1 साल लोकसभा चुनाव होने हैं| मोदी सरकार के कार्यकाल का यह अंतिम साल है इसलिए इस वर्ष भी पब्लिसिटी पर और खर्च किया जाएगा| उन्होंने कहा कि मोदी सरकार विकास की बजाय अपनी पब्लिसिटी पर बेतहाशा खर्च करने में लगी हुई है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *