देश

ऊपरघाट में विकास की गंगा-यमुना बह रही है : जगरनाथ

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पोखरिया पंचायत के राजस्व गांंव बंशी  टोला मंझलीटांड मेंं रविवार को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने भुमि संरक्षण से निर्मित होने वाले तालाब का  शिलान्यास किया । तालाब पांच लाख  की लागत बनाया जायेगा।

विधायक श्री महतो ने कहा कि ऊपरघाट मेंं विकास की गंगा-यमुना बह रहीं है। सड़क, शिक्षा, पानी काम चल रहा है। ऊपरघाट में कोनार परियोजना से पानी सप्लाई को लेकर काम किया जा रहा है। बहुत जल्द कोनार परियोजना का शुभांरभ किया जायेगा। कोनार परियोजना धरातल पर उतरने के बाद यहां की पेयजल  समस्या समाप्त हो जायेगी।

इस मौके पर मुखिया पति घनश्याम गंझु पंसस जगरनाथ महतो, झामुमो नेता भैरो महतो, मोती महतो, मुकुंद साव, खुशालाल महतो, सोना महतो, सुखलाल महतो, पिंटू महतो, गणेश महतो, सोना महतो, कार्तिक मांझी, मोतीलाल महतो  सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *