बिहार

शराब बंदी के दौरान समस्तीपुर पुलिस ने पकड़ी बीस लाख की शराब

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर 

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो ट्रक पर लदी लगभग 20 लाख से अधिक मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. इस धंधे में लिप्त तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. शराब बरामदगी का पहला मामला बंगरा एनएच 28 थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धागे के नीचे छुपा कर लाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मौके से डिलीवरी लेने आई पिकअप वैन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. धागे लदे इस ट्रक से 268 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है.पुलिस के इस कार्रवाई में पकड़ा गया धंधेबाज मोहम्मद रौनक अली मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा शख्स निर्मल सिंह हरियाणा के फतेहगढ़ के सेरण का रहने वाला है. इन दोनों धंधेबाज के पास से तीन मोबाइल भी जब्त किए गए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *