बिहार

युवा-हल्लाबोल आंदोलन के लिए बिहार टास्कफोर्स का गठन, 21 को BSSC कार्यालय का घेराव करेंगे 

पटना : सरकारी नौकरियों में धांधली के ख़िलाफ़ खड़े हुए राष्ट्रीय आंदोलन युवा-हल्लाबोल ने अब बिहार के लिए सदस्यीय टास्कफोर्स का गठन कर दिया है। गत 11 दिसम्बर को युवा-हल्लाबोल का एक शिष्टमंडल ने बिहार एसएससी में हुए धांधलेबाजी के खिलाफ राजा बाजार स्थित प्रदेश एसएससी मुख्यालय जाकर चेयरमैन से मिलकर अपनी बात कहने की कोशिश की थी। लेकिन पीड़ित छात्रों की सुनवाई करने की बजाए चैयरमैन पिछले दरवाज़े से भाग खड़े हुए। मज़ेदार बात है कि छात्रों से नहीं मिलने वाले आयोग अध्यक्ष ने अगले ही दिन नोटिस निकलवाकर छात्रों को निर्देश दिया कि पेपर लीक के सबूत जमा करें।BSSC की रवैय्ये के बाद युवा-हल्लाबोल ने 21 दिसंबर को “चैयरमैन के घेराव” की घोषणा की है।

ज्ञात हो कि युवा-हल्लाबोल आंदोलन की शुरुआत दिल्ली में एसएससी के खिलाफ आंदोलन से हुई थी। जिसके बाद युवा-हल्लाबोल ने देश भर में तमाम लोक सेवा आयोग और अन्य सरकारी भर्तीयों में हो रही धांधलियों के ख़िलाफ़ आवाज उठाई।

15 दिसंबर को पटना के गांधी मैदान में युवा-हल्लाबोल ने मीटिंग का आयोजन किया था जिसमें छात्रों ने बिहार के लिए … सदस्यीय टास्कफोर्स का गठन किया। इस टास्क फोर्स में अतुल, राजेश आदि शामिल हुए।

युवा-हल्लाबोल टास्कफोर्स ने बिहार में बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ युवाओं को साथ आने का आह्वाहन करते हुए भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेन्स का प्रण लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *