दिल्ली

2019 का लोकसभा चुनाव भारत में युग परिवर्तन का साक्षी बनेगा : सन्नी शर्मा

Share now

जालंधर : भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन की अध्यक्षता में सिविक सेंटर नई दिल्ली में विजय लक्ष्य 2019 पर हुई। इस बैठक में देश के सभीे प्रदेश प्रधान महामंत्री व जिला प्रधान पहुंचे इस बैठक मे अपने पंजाब के युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा के नेतृत्व में हर जिले से जिला अध्यक्ष व पंजाब युवा भाजपा महामंत्री सलील कपूर दिल्ली पहुंचे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भारत सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जी ,राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा मुरलीधर राव, महामंत्री भूपिंदर यादव ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए पूरे देश मे भाजपा युवा मोर्चा को लोकसभा चुनावों से पहले 14 कार्यक्रम दिए हैं।जिसमें से मुख्य कार्यक्रम 2 मार्च को देशभर मे हर विधानसभा स्तर पर बाइक रैली निकाली जाएगी,युवा सम्मेलन,युवा सांसद,नुक्कड़ नाटक,18 साल से लेकर 23 साल तक के युवा मतदाताओं को भाजपा के साथ जोड़ना जैसे अलग-अलग 14 कार्यक्रम दिए हैं।जिसको युवा मोर्चा पूरे प्रदेश मे ज़िला युवा मोर्चा प्रधानों के नेतृत्व में हर जिले स्तर पर आयोजित करेगा।इस बैठक के बारे जानकारी देते हुए पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनावो की तैयारी में जुट गए हैं जो हर घर, हर गली, हर मोहल्ले, हर व्यक्ति तक कांग्रेस के 60 साल के कुशासन फूट डालो राज करो की नीति एवं मोदी सरकार के 50 महीनों में देश की जनता के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्य एवं देश की व्यवस्था में हुए बदलावों के बारे जागरूक करेगा।

सन्नी ने बताया कि इस बार 2019 का लोकसभा चुनाव भारत में युग परिवर्तन का साक्षी बनेगा है जिसमें भारत के युवा एहम भूमिका निभाएंगे।इस मौके पर पंजाब युवा भाजपा महामंत्री सलील कपूर,जिला अध्यक्ष जालंधर मनीष विज जी लुधियाना से तरुण जैन जी मोगा से राहुल गर्ग जी संगरूर से दिनेश शर्मा, मुक्तसर से जसकरण सिंह, पटियाला देहाती से गौरव जलोटा, होशियारपुर से रणजीत राणा, बठिंडा से आशुतोष तिवारी, फतेहगढ़ साहब से सुखविंदर सिंह, मोहाली से निर्मल सिंह, पटियाला शहर से महामंत्री संजय नारंग, फिरोजपुर से संजीव कुमार, गुरदासपुर से हरजीत सिंह, बठिंडा देहाती से महावीर शर्मा, मानसा से सुखविंदर, अमृतसर के महामंत्री गौरव गिल, पटियाला शहर से महामंत्री संजीव नारंग उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *