बिहार

इंडो नेपाल सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग की एसएसबी व एपीएफ के जवानों ने

एजाज अंसारी, मधुबनी 

हरलाखी भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ए कंपनी पिपरौन के जवानों ने एपीएफ नेपाल के साथ मंगलवार को सीमा क्षेत्र मे ज्वाइन पेट्रोलिंग किया गया जिसकी नेतृत्व इंस्पेक्टर अजय कुमार ने की.

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर कुमार ने बताया की पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य सीमा स्तंभों की जांच करना,सीमा पर अपराध, शराब कारोबार अवैध तथा संदिग्ध अावागमन के लिए प्रयोग हो रहे रास्ते को चिन्हित करने एवं उन रास्तों मे गश्त को तेजी से बढ़ाने सहित दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को कायम रखते हुए शांति को बढ़ाना बताया गया है। मौके पर एसएसबी के एएसआई विधान चन्द मंडल, कांस्टेबल अशोक कुमार यादव, लालबाबू, श्याम कुमार दास, सूर्यकांत सिंह व नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर मनोज खड़का,विजय खर्की,रॅविन भंडारी, तापता थापा, नवराज,बिनोद महतो सहित अन्य ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *