हरियाणा

रक्षाबंधन पर महिलाओं के साथ बच्चे भी कर सकेंगे फ्री यात्रा

बबल कुमार, चंडीगढ़
मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को विशेष तोहफा देने का ऐलान किया है| इस बार रक्षाबंधन में 24 घंटे की बजाय 36 घंटे की फ्री बस सेवा महिलाओं को मुहैया कराई जाएगी| इतना ही नहीं अब महिलाएं अपने साथ 15 साल की उम्र तक के 1 बच्चे को भी फ्री में बस का सफर 36 घंटे तक करा सकेंगे|

हरियाणा राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यह सुविधा 25 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से 26 अगस्त रात 12:00 बजे तक दी जाएगी|
हरियाणा के जिले एवं परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसकी घोषणा की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *