बिहार

लाठी डंडों से पीटकर पचास हजार रुपये छीने

एजाज अंसारी, मधुबनी

हरलाखी थाना क्षेत्र के बिशौल गांव में पूर्व में हुए विवाद को लेकर लाठी डंडे से मारपीट कर 50,000 रुपये छीनने का मामला प्रकाश मे आया है।मंगलवार की सुबह बिशौल गांव निवासी फूलबाबू ठाकुर कलना मंदिर पर अपने पिता के साथ पुजारी का काम करता है सुबह करीब ग्यारह बजे पूजा की कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रहा था.

रास्ते में बोनियाही पोखड़ा के समीप गांव के ही जगरनाथ ठाकुर,वैद्यनाथ ठाकुर तथा विकास ठाकुर ने घेरकर लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया एवं जेब से 50,000 रुपये छिनकर भाग गए। परिजनों को सुचना मिलते ही पीएचसी उमगांव मे भर्ती कराया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *