बिहार

राजा सल्हेश मंदिर की स्थापना को ले भव्य कलश यात्रा

Share now

मो. ऐजाज (मधुबनी)

साहरघाट स्थित मुखीयापट्टी गांव में श्री श्री 108 श्री राजा सल्हेश स्थान मंदिर की स्थापना को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे 251 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। यह कलश शोभा यात्रा गांव पुरे ग्रामीणों के साथ गाजे बाजे की धूम से प्रारंभ होकर सहर देई टोल, नायक टोल, नेता जी चौक, बाजार होते हुये धौस नदी का पवित्र जल भरकर पुनः परिक्रमा करते हुए मंदिर स्थल पहुंचा। जहां पंडितो ने वेद मन्त्रोच्चारण कर कलश को निष्ठापूर्वक स्थापित करवाया। जानकारी देते हुये समिति के अध्यक्ष कैलाश पासवान ने बताया कि कलश यात्रा के साथ सल्हेश मंदिर के स्थापना का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। जिसमे पूजा अर्चना, अष्टयाम व राजा सल्हेश नाटक का मंचन समेत कई कार्यक्रम शामिल है।

राजा सल्हेश के पूजा अर्चना से गांव में खुशहाली व समृद्धि आती है। इस दौरान पूर्व प्रमुख रामशोभित भगत, पूर्व जिला पार्षद अजय भगत, मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर पासवान, उप मुखिया सुरेश पंजियार, वार्ड सदस्य सुरेश पासवान, निवेदक छट्ठू महतो, उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, कोषाध्यक्ष भोगी पासवान, देवेंद्र पासवान, मनोज पासवान, रामशोभित भगत व सुरेश पासवान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *