हरियाणा

अतिरिक्त उपायुक्त ने कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कैथल, रमेश तंवर
अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थानीय लघु सचिवालय परिसर से कौशल रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया, जो 5 मई तक जिला के विभिन्न खंडों में घूमकर युवाओं को कौशल विकास एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में जागरूक करेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत 5 मई 2018 को आजीविका एवं कौशल विकास दिवस मनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त गांव में रहने वाले युवाओं को जागरूक करने के लिए यह रथ चलाया जा रहा है। इस रथ के माध्यम से अकुशल युवाओं को कौशल विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी कि वे अपनी इच्छा अनुसार कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त करके अपनी आजीविका को बढ़ा सकते हैं। ऐसे युवा योग्यता के आधार पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। यह कौशल रथ जिला के लगभग 200 गांवों को कवर करेगा तथा हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित कर्मचारी इन योजनाओं के बारे में ग्राम स्तर पर युवाओं को जानकारी देंगे। इसके अलावा महिलाओं को भी समूह से जुडक़र अपनी आजीविका को बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके टीके राणा, मनोज कुमार के अलावा अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *