यूपी

जात-पात का भेद मिटाने को योगी आदित्यनाथ ने दलित के घर किया रात्रि भोज

अमरोहा। यूपी में दलितों की राजनीति करने वाले सियासी दलों के मुंह पर योगी आदित्यनाथ ने जोरदार तमाचा जड़ा है। योगी ने जात पात का भेद मिटाने का संदेश देते हुए एक दलित के घर रात्रि भोज किया। उनके साथ उनकी टीम के लगभग आधा दर्जन से भी अधिक सदस्यों ने भी उनके साथ रात्रि भोज किया।
दरअसल, योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गांव मेहंदीपुर में चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। चौपाल के बाद वह दलित परिवार के घर पहुंचे। वहां योगी आदित्यनाथ ने अपने साथियों के साथ जमीन पर बैठकर रात्रि भोज किया।


योगी का कहना था कि कुछ लोग जाति के नाम जनता को गुमराह कर रहे हैं। अपनी सियासी फायदे के लिए वह हमारे समाज को बांटने में लगे हुए हैं। अतः जनता को यह समझना होगा कि वह वोट बैंक की राजनीति का शिकार न बने। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में दलितों को उनका हक जरूर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *