यूपी

मेयर ने बढ़ाया शहर का मान, मम्मा और विशाल मेहरोत्रा ने कही ये बात…

नीरज सिसौदिया, बरेली
बरेली नगर निगम के मेयर डा. उमेश गौतम ने शहर का मान बढ़ाया है. उन्हें उत्तर प्रदेश महापौर परिषद का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है. मेयर की इस उपलब्धि की जहां पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है वहीं स्थानीय लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं. वार्ड 23 के भाजपा पार्षद और बरेली विकास प्राधिकरण के सदस्य सतीश चंद्र सक्सेना उर्फ मम्मा कातिब एवं उनकी पत्नी एवं पूर्व पार्षद माया सक्सेना ने अलग ही अंदाज में मेयर को बधाई दी है. मम्मा ने कहा कि स्मार्ट बरेली के स्मार्ट मेयर का उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना पूरे शहरवासियों के लिए गौरव की बात है. हम उन्हें तहे दिल से बधाई देते हैं. इसके अलावा व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने भी उन्हें बधाई दी है.
बता दें कि मंगलवार को लखनऊ में मेयर काउंसिल के चुनाव होने थे लेकिन मेयर डा. उमेश गौतम के खिलाफ कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ जिस कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *