बिहार

मृतक के परिजनों को सीओ ने दिया चार लाख का चेक

एजाज अंसारी, मधुबनी / बासोपट्टी
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को बासोपट्टी सीओ सुमन सहाय के नेतृत्व में सहायता राशि की चेक दिया गया। बासोपट्टी अंचल कार्यालय में सीओ सुमन सहाय ने आपदा कोष से मृतक के परिजन को चार लाख का चेक प्रदान किया। सीओ ने कहा कि मधुबनी जिलाधिकारी के द्वारा आवंटन राशि के आलोक में मृतक के पत्नी जहाना खातून को चेक दिया गया है। मालूम हो कि विगत साल तीन अक्टूबर को शेख गुलाब(26) की मृत्यु सड़क हादसा में हो गयीं। घटना कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल गांव में हुई थी। मृतक बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कौआहा गांव के रहने वाले थे। मृतक के परिजन ने प्रशासन की इस सराहनीय पहल पर काफी प्रशंसा व्यक्त किया गया। सीओ ने कहा कि सरकार की योजना को हर हाल में धरातल पर लाया जायेगा। मौके पर कर्मचारी अशोक कुमार महरा,मदन झा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *