बिहार

मोदी सरकार का हर वादा जुमला साबित हुआ है : धीरेन्द्र झा

एजाज अंसारी, हरलाखी 

भाकपा(माले)पार्टी की सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा 16 सुत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय मुख्य पर एक दिवसीय धरना ।जिसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया हरिश्चंद्र लाल कर्ण व मंच संचालन पूर्व मुखिया मदन चन्द्र झा ने की।सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी किया तथा भाजपा भगाओ देश बचाओ सहित अन्य कई नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंची।मुख्य वक्ता के रूप मे भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी पोलिट ब्यूरो के काॅ धीरेन्द्र झा ने बताया की राज्य सरकार और केन्द्र सरकार किसान मजदूर गरीब एवं युवाओं को ठगने का काम कर रही है।ये पूंजी पतियों की सरकार है,वर्तमान सरकार मे भर्ष्टाचार चरम सीमा पार कर चूकी है ! मोदी सरकार के द्वारा किए गए हर वादा जुमला साबित हुई है जो हरलाखी की जनता कतई बर्दाश्त नही करेगी।उन्होंने हरलाखी प्रखंड को सुखाड़ घोषित करने,प्रत्येक भूमिहीन गरीब परिवारों को पांच डिसीमल वास भूमि देने,किसानों को कृषि कर्ज माफ करने,खाद्य सुरक्षा योजना मे सुधार करने,कन्या विवाह एवं संस्कार योजना के लंबित राशि का भुगतान करने,हरलाखी-वेनिपट्टी-मधवापुर मुख्य सड़क को अविलंब दुरुस्त करने सहित अन्य कई मांगों को रखा।मौके पर जिला सचिव काॅ ध्रुव नारायण कर्ण,प्रेम कुमार झा,वैधनाथ यादव,लालजी मिश्र,अनिल कुमार सिंह,अरुण कामत ,श्याम पंडित,शिवशेखर साह,बुच्चन ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *