बिहार

एक सड़क के बनने से जुड़ गए कई गांव : प्रेमलता

Share now

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर 

बिथान प्रखंड के सिहमा पंचायत के मोरकाही गाँव मेदो चोक से सिहमा 81 न. सखवा कुशेस्वर स्थान को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग में बनी पक्की सड़क , पक्की नाली एवं पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य, बीआरजीएफ योजना के तहत होने वाले कार्य का उद्घाटन समस्तीपुर जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता के द्वारा किया गया।

तत्पश्चात मध्य विद्यालय सिहमा के प्रांगण में भव्य स्वागत स्थानीय मुखिया उर्मिला देवी ने किया। जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य शत्रुधन प्रसाद एवं समाजसेवी डब्लू यादव ने संयुक्त रूप से किया। वहीं श्री लता ने अपने सम्बोधन में बताया कि इस सड़क निर्माण से एक गांव से अनेकों गांव जुड़ गए। साथ ही बिथान, बखरी गोहा केलबरी आदि गांवों के लोगों को कुशेस्वर स्थान जाने में समय का इजाफा हुआ है। लोगों में यातायात की सुविधा उपलब्ध हुई है। इस सड़क के बनने से सैकड़ों गांव एक दूसरे से जुड़ गया है। मौके पर जिला परिषद सदस्य शंभु भूषण यादव , कृष्ण कुमार, विकास कुमार समेत कई अन्य बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *