बिहार

समस्तीपुर में तीन साल की बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या

Share now

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर 

बिहार के समस्तीपुर में एक 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पॉड गांव की है जहां बच्ची अपनी माँ के साथ ननिहाल आयी थी. इसी दौरान 3 साल की मासूम बच्ची का गांव के ही एक युवक ने रेप करने के बाद हत्या कर दी.इस मामले में ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि कल शाम से ही बच्ची को आरोपी युवक अपने साथ बहला फुसला कर ले गया था जिसके बाद से बच्ची वापस नहीं आयी. परिजनो द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद पुलिस को फिर इसकी सूचना दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *