बिहार

रामपुर के सरपंच की शिकायत पर पांच शिक्षकों पर गिरी गाज, पढ़ें पूरा मामला…

गोगरी (खगड़िया) : गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत में बीते दिनांक 06/06/2018 को खगड़िया जिले के बहुचर्चित रामपुर सरपंच ने कन्या मध्य विद्यालय स्कूल में
प्रति दिन माध्यान भोजन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था।

https://youtu.be/JdpEEHUjOaE
जिसमें गोगरी बीईओ हरेन्द्र रजक ने गुरुवार को रामपुर कन्या मध्य विद्यालय पहुंच कर जब जांच पड़ताल किया तो स्कूल के हेडमास्टर शैलेश कुमार जायसवाल समेत चार शिक्षक स्कूल के आवर समय अनुपस्थिति पाये गये। जिसमें यह बड़ी कार्रवाई की गई है। सरपंच नूर आलम ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूलों के बच्चों का पढ़ाई भगवान भरोसे चल रहा है। नाही समय पर शिक्षक पहुंचे है नाही समय पर पढ़ाई होते हैं।
प्रतिदिन एक रसोइया दूसरे रसोईया से बराबर लड़ते हैं।
जिससे स्कूलों में छात्रों को पढाई करने में कांफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार सभी रसोईया वाद विवाद को निपटाने के वावजूद भी स्थिति जह का तह बना हुआ है, स्कूल का स्थिति ऐसा हो गया कि एक सरकारी पन्ने में लिखे समझौता पेपर का भी स्थान पर नही रखा जाता है। इस बड़ी कार्रवाई से शिक्षकों के हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *