देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रच रहे हैं नक्सली, पढ़ें कैसे हुआ खुलासा

Share now

पुणे| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या कर दी की साजिश का खुलासा हुआ है| यह साजिश नक्सलियों द्वारा रची जा रही है| इसका खुलासा भीमा कोरेगांव हिंसा को लेकर हुई गिरफ्तारी के बाद पुणे पुलिस ने किया है| पुलिस को नक्सलियों का एक पत्र मिला है जिसमें राजीव गांधी की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की साजिश रचने का खुलासा हुआ है|


पुणे पुलिस ने आज सत्र अदालत को बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी से संबंध के आरोप में गिरफ्तार 5 लोगों में से एक के घर में से एक पत्र बरामद हुआ है| इसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि माओवादी एक और राजीव गांधी कांड की योजना बना रहे हैं| वकील उज्ज्वल निकम ने अदालत से कहा कि गिरफ्तार 5 दलित कार्यकर्ताओं में से एक दिल्ली में रोना विल्सन के घर पर मिले पत्र में M-4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपए की जरूरत की बात लिखी है| साथ ही उसने एक और राजीव गांधी कांड का जिक्र किया गया है|
पत्र में लिखा है कि प्रिय कामरेड प्रकाश लाल सलाम| मोदी के नेतृत्व में हिंदू फासिस्ट का फैलाव तेजी से हो रहा है और इसे रोकने के लिए मोदी को रोकना जरूरी है| बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में हार के बावजूद भाजपा ने 15 राज्यों में सत्ता हासिल कर ली है| अगर यह इसी रफ्तार से जारी रहा तो पार्टी के लिए काफी मुश्किलें बढ़ सकती हैं| किसान और सीनियर कांग्रेस ने मोदी राज को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने की सोची है| हम एक और राजीव गांधी कांड के बारे में सोच रहे हैं और यह एक आत्मघाती कदम होगा| काफी संभावना है कि हम असफल हो जाए लेकिन पार्टी को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए| PM मोदी के रोड शो को टारगेट करना एक अच्छी रणनीति हो सकती है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *