देश

ऑनलाइन सट्टा खिलाते दो गिरफ्तार, 6 कंप्यूटर वाईफाई नेट सेटर व चार हजार रुपये बरामद

सोहना, संजय राघव
सोहना के समीप गांव रायसिका में रोजका मेव पुलिस ने घर में ऑनलाइन जुआ खिलाते दो युवकों को गिरफ्तार किया lपुलिस ने मौके से 6 कंप्यूटर एक वाईफाई ,नेट सेटर ,चार हजार नगद व इनवर्टर बरामद किए हैं lपुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को अदालत में पेश कर दिया है. रोजका मेव पुलिस को इतला मिली कि गांव रायसिका का में काफी समय से ऑनलाइन कंप्यूटर जुआ कुछ युवक खिला रहे हैं lजिससे गांव के लोगों की जिंदगी बर्बाद हो रही है lइस इतला पर रोज का थाना प्रभारी ने एक टीम का गठन किया व एक नकली ग्राहक बना कर गांव रायसिका में भेजा lइस दौरान एक कमरे में ऑनलाइन जुआ लगा रहे थे l

पुलिस ने मौके पर रेड की व मोके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लियाl आरोपी की पहचान सलीम वह अलीपुर निवासी सतीश के रूप में हुई है lथाना प्रभारी ओमबीर ने बताया कि पुलिस ने मौके से 6 कंप्यूटर ,एक वाईफाई नेट सेटर, 4000 रुपये नगद व इनवर्टर बरामद किए हैं lपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *