पंजाब

रेलवे के सफाई अभियान का हिस्सा बनीं अर्जुन अवॉर्डी राजवीर कौर और उनके पति

जालंधर| अर्जुन अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी राजवीर कौर और उनके पति आज फिरोजपुर रेल मंडल के तहत चलाए जा रहे सफाई अभियान का हिस्सा बने| दोनों ने रेल यात्रियों को सफाई के प्रति जागरुक किया|
फिरोजपुर रेलवे के पीआरअाई विक्रांत कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों पर 25 मई से 24 जून तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है| इसके तहत आज एडीआरएम नरेश कुमार वर्मा सीनियर डीसीएम मोनू लूथरा डीईएनएचएम लवप्रीत ने जालंधर शहर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया|

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर अर्जुन अवॉर्डी राजवीर कौर एवं उनके पति और हॉकी ओलंपियन गुरमेल सिंह को आमंत्रित किया गया था| इस अवसर पर आमंत्रित गणमान्य अतिथियों ने यात्रियों और लोगों को संदेश दिया कि सभी स्वच्छता के प्रति सजग रहें गंदगी ना फैलाएं और कूड़े को कूड़ेदान में ही फेंकें| अगर कोई गंदगी फैला रहा हो तो उसे समझाएं और अपने व्यवहार में बदलाव लाएं| उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेशी भारत आते हैं तो वह कहते हैं कि भारत गंदा देश है| अगर हम सभी साफ सफाई पर ध्यान दें तो हमारा देश भी स्वच्छ हो सकता है| स्टेशन परिसर में अतिथिगण और अधिकारियों ने सफाई कर्मचारी, वेंडर तथा कर्मचारियों के साथ संवाद किया| उन्हीं सफाई पर ध्यान देने को कहा साथ ही मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली|

सभी ने प्रत्येक वर्ष सौ घंटे श्रमदान की शपथ ली| वहीं अतिथियों ने रेलवे गेस्ट हाउस में पौधरोपण भी किया| एडीआरएम वर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल हो सकता है जब भारत के सभी लोग जागरुक हो| उन्होंने यात्रियों से स्टेशन को साफ सुथरा बनाए रखने में सहयोग देने की अपील भी की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *