पंजाब

सिद्धू के काम में रोड़ा न अटकाएं, कानून का मजाक न बनाएं विधायक रिंकू : प्रदीप राय

नीरज सिसौदिया, जालंधर
अवैध कॉलोनियों और अवैध बिल्डिंग को उसके खिलाफ कार्रवाई का विरोध करने वाले कांग्रेस विधायक सुशील कुमार रिंकू के खिलाफ उनकी ही पार्टी के पूर्व पार्षद डॉक्टर प्रदीप राय ने मोर्चा खोल दिया है| डॉ. राय ने कहा कि जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र अवैध कॉलोनियों और अवैध बिल्डिंगों का गढ़ बन चुका है| इस सब के पीछे विधायक सुशील कुमार रिंकू भूमिका भी जगजाहिर है| अब जबकि खुद स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कानून की धज्जियां उड़ाने वाले नगर निगम के अधिकारियों, कॉलोनाइजरों एवं बिल्डरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तो कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू अपनी ही पार्टी के मंत्री खिलाफ सड़क पर उतरकर कानून तोड़ने वालों का साथ दे रहे हैं| डॉक्टर प्रदीप राय ने आरोप लगाया कि अवैध कॉलोनियों काटने वाले और अवैध बिल्डिंग बनाने वाले अपने साथियों को बचाने के लिए रिंकू यह सब ड्रामा कर रहे हैं| डॉ. राय ने कहा कि सुशील कुमार रिंकू को कांग्रेस पार्टी की साख से कोई लेना देना नहीं है वह सिर्फ अपना हित साधने में लगे हुए हैं|
डॉ राय यहीं पर नहीं रुके| उन्होंने आगे कहा कि गजल नगर निगम चुनाव के दौरान एक अकाली नेता बलबीर सिंह नागरा द्वारा अवैध रूप से बनाए गए नागरा पैलेस में सुशील कुमार रिंकू ने अपने समर्थक कांग्रेस पार्षद पद के उम्मीदवार का दफ्तर बनाया था| साथी उस अकाली नेता को यह भरोसा भी दिलाया था कि वह कांग्रेस उम्मीदवार को जिताएंगे तो चुनाव जीतने के बाद वह उसके अवैध रूप से बनाए गए नागरिक पैलेस की सील फिर से खुलवा देंगे जिसे अदालती आदेशों के बाद नगर निगम ने सील किया था| डॉ प्रदीप लाइव न्यूज़ सुशील कुमार रिंकू को चुनौती दी है कि आप सिद्धू जैसे ईमानदार मंत्री कांग्रेस सरकार में हैं जो अवैध बिल्डिंगों और अवैध कॉलोनियों काटने वाले कॉलोनाइजरों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शने वाले| अगर रिंकू में दम है तो नागरा पैलेस की सील फिर से खुलवाकर दिखाएं|
डॉ प्रदीप राय ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू सरकारी खजाने को भरने का प्रयास कर रहे हैं जबकि विधायक सुशील रिंकू और उनके समर्थक मेजर सिंह जैसे नेता जो बरसों से सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं आज भी उसी राह पर बढ़ रहे हैं| उन्होंने कहा कि कानूनी कार्यवाही का विरोध कर रिंकू अपनी ही पार्टी का खुलेआम मजाक बनवा रहे हैं| नवजोत सिंह सिद्धू के इस सराहनीय कदम की सराहना और उसका समर्थन करने की जगह रिंकू अपना स्वार्थ साधने में और अब चाहे तो को कार्यवाही से बचाने में लगे हुए हैं| हम सरकार से अपील करते हैं कि वह इसी प्रकार की शक्ति बढ़ते तभी नगर निगम का खाली खजाना भर सकता है और सुबह का विकास हो सकता है| साथ ही यह भी अपील करते हैं कि रिंकू जैसे विधायकों के दबाव में न आए और अपनी इस पहल को आगे बढ़ाएं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *