पंजाब

भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व के बोर्ड फाड़े, कालिया कॉलोनी में तनाव, समाज में आक्रोश

Share now

नीरज सिसौदिया, जालन्धर

अाज कालिया कालोनी, मकसूदां में माहौल तनावपूर्ण बना हुअा है। जानकारी अनुसार कुछ शरारती तत्वों द्वारा कालिया कालोनी के बाहर लगे भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रगट पर्व के संबंध में लगे बोर्ड फाड़ दिए गए, जिस कारण भाईचारे में खासा रोष पाया जा रहा है। इस घिनौनी कार्रवाई के विरोध में भारी गिनती में भाईचारे के लोग इक्टठे हो चुके हैं।

इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को कंट्रोल करने की कोशिश में जुट गई है। जानकारी देते हुए नगर निगम सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान गोपाल खोसला ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से भाईचारे के लोगों में काफी गुस्सा पाया जा रहा है। इस संबंधी पुलिस प्रशासन को सूचित कर दिया गया तथा उक्त कार्रवाई को अंजाम देने वाले की सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद है।उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर में अन्य स्थानों पर भी बेअदबी के मामले सामने अा चुके हैं, जिसे बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *