पंजाब

मनोरंजन कालिया ने गीता मंदिर में किया यज्ञ, अशोक सरीन ने घर में जलाए दीप

नीरज सिसौदिया, जालंधर
सेंट्रल टाउन स्थित गीता मंदिर में अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. राम मंदिर निर्माण को लेकर गीता मंदिर सेंट्रल टाउन मे दुबे परिवार की तरफ से हवन यज्ञ करवाया गया।जिसमें पूर्व मंत्री व मंदिर कमेटी के चेयरमैन मनोरंजन कालिया, पंजाब युवा भाजपा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की, महामंत्री चमन लाल शर्मा आदी उपस्थित रहे।

परिवार के साथ दीप जलाते अशोक सरीन हिक्की.

वहीं रात के समय लोगों ने अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर खुशी का इजहार भी किया. अशोक सरीन हिक्की और गुन्नू भल्ला सहित अन्य लोगों ने परिजनों के साथ दीप जलाकर प्रभु राम के अयोध्या वापसी का जश्न मनाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *