मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

डीएम ने किया प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण

बुरहानपुर : आज डीएम सतेंंद्र सिंंह ने खकनार विकासखण्ड के ग्राम मातापुर में शासकीय प्राथमिक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। यहां पर दी जाने वाले शासकीय सुविधाओं के संबंध में शिक्षकों से चर्चा की। मैंने निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन, शिक्षा, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं शाला में बच्चों के लिये बनाये जा रहे भोजन को स्वयं चखकर देखा।

https://youtu.be/TCQp3hFRwWw

इसके अलावा यहां पर मतदान केन्द्र सहित स्कूलों के विभिन्न कक्षों में जाकर व्यवस्था देखी तथा आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिये। साथ ही  मध्यान्ह भोजन योजना के तहत निर्धारित मीनू प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान मेरे साथ आत्मा परियोजना संचालक राजेश चतुर्वेदी, उद्यानिकी उपसंचालक आर.एन.एस.तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *