पंजाब

बरसात से पहले वार्ड नंबर 45 में शुरू हुआ सीवरेज की सफाई का काम

Share now

जालंधर| बरसात से पहले वार्ड नंबर 45 में सीवरेज की सफाई का काम शुरू करवा दिया गया है| स्थानीय पार्षद जसपाल कौर भाटिया ने नगर निगम हाउस में यह मुद्दा उठाया था जिसके बाद सफाई का काम शुरू किया गया| फिलहाल ओल्ड दशहरा ग्राउंड, आइस फैक्ट्री रोड बस्ती नौ, 120 फुटी रोड की रोड गलियों की सफाई का काम पूरा हो चुका है|

कल मेल डिस्पोजल 120 फुटी रोड की सफाई पूरी करने के बाद आज इमेल सीवरेज लाइन धनधार मंदिर के मेन रोड की सफाई करवा दी गई है और साथ ही गंदगी भी उठवा दी गई है| भाटिया ने कहा कि बरसात से पहले हर मोहल्ले में सफाई अभियान पूरा करवा दिया जाएगा|

आज पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया के साथ अशोक चड्ढा चरणजीत सिंह मक्कड़ गुरजीत सिंह पोपली और अन्य लोगों ने सफाई कार्य का सुपरविजन किया| भाटिया ने कहा कि सीवरेज की सफाई के साथ ही रोड गलियों और सीवरेज के टूटे हुए ढक्कन भी बदल दिए जाएंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *