पंजाब

पुडा के इलाके में धड़ल्ले से कट रही अवैध कॉलोनियां, बिना नक्शे के बन रहे अवैध मकान

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
पुडा के एरिया में अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से काटी जा रही हैं और उन कॉलोनियों में धड़ल्ले से अवैध मकान भी तैयार किए जा रहे हैं| भोगपुर, परागपुर, बड़िंग कपूरथला रोड, संगल सोहल गांव समेत कई इलाकों में अवैध कॉलोनियां काटकर प्लाटों का सौदा किया जा रहा है| इससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए की राजस्व की चपत लग रही है|


भोगपुर में सम्राट स्वीट्स के पास कॉलोनी में अवैध मकान बिना नक्शे के तैयार किए जा रहे हैं| इसका रकबा भी कहीं और का है और कहीं और पर मकान तैयार किए जा रहे हैं| रजिस्ट्री में भी हेरफेर किया गया है| यह कॉलोनी काटने वाला एक ऑटोमोबाइल कंपनी का बड़ा कारोबारी है| जहां पर अवैध मकान तैयार किए जा रहे हैं उसके पास ही एक सरकारी स्कूल भी पड़ता है|


इसके अलावा परागपुर, बड़िंग, गांव महीनों में भी अवैध कॉलोनियां धड़ल्ले से काटी गई हैं और उनमें अवैध निर्माण किए जा रहे हैं| गांव महीनों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण का कार्य चल रहा है लेकिन पुडा के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे| यहां एक पैलेस को तोड़कर कॉलोनी काट दी गई और अब उसमें मकान भी खड़े किए जा रहे हैं लेकिन पुडा के अधिकारियों ने इस दिशा में कोई कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई| इसी तरह फगवाड़ा में पढ़ते पलाही गांव में भी मेन रोड पर अवैध कॉलोनी काटी गई है जिसे इसके खिलाफ पहले पुडा ने कार्रवाई भी की थी लेकिन ईओ जय इंदर सिंह के तबादले के बाद उस कॉलोनी को फिर से बना दिया गया और वहां प्लॉट बेचे जा रहे हैं|

https://youtu.be/UODwOayyEsk
इतना ही नहीं कपूरथला रोड पर मंड के पास स्थित गांव संगल सोहल में इंडस्ट्रियल जोन के पास अवैध कॉलोनी काटी गई लेकिन पुडा के एसडीओ की कथित तौर पर मिलीभगत से सरकारी खजाने को भारी चपत लगाई गई| अब इस अवैध कॉलोनी में अवैध फैक्ट्रियां भी बनकर तैयार होने लगी हैं| इसी तरह लांबड़ा में भी एक एनआरआई ने अवैध कॉलोनी काटी और अपने दोस्त सुखा नाम के व्यक्ति को हुडा के अधिकारियों से सेटिंग करने की जिम्मेदारी सौंप दी| अब सुखा नाम का यह व्यक्ति कनाडा में बैठे हुए एनआरआई के लिए यहां पर सारी सेटिंग का काम कर रहा है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *