पंजाब

पुडा की साइट पर हो रहा अवैध खनन

नीरज सिसौदिया, जालंधर
पुडा के अंतर्गत पड़ने वाली ओल्ड जेल रोड साइट पर अवैध मिट्टी खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है| यहां 10 से 15 फीट तक मिट्टी का खनन अवैध रूप से किया जा रहा है|

इसके चलते प्लॉट अलॉटीज परेशान हैं और उन्होंने पंजाब कांग्रेस की आरटीआई सेल के वाइस चेयरमैन संजय सहगल से इसकी शिकायत की है| संजय सहगल ने इस संबंध में पुडा के एस्टेट अफसर को एक पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है|


जय इंदर सिंह को लिखे गए पत्र में संजय सहगल ने कहा है कि जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओल्ड जेल रोड साइट पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है|

लगभग 10 से 15 फीट तक गड्ढा खोदकर मिट्टी निकाली जा चुकी है| अतः यह अवैध माइनिंग बंद करवाएं और इन गड्ढों पर अच्छी क्वालिटी की मिटटी डलवा कर इन्हें भरवाएं| उन्होंने अवैध खनन करवाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *