बिहार

मधुबनी जिले के कई गांव बाढ़ की चपेट में, लोग हैं डरे -सहमे

एजाज अंंसारी, मधुबनी 

नेपाल सीमा क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण नेपाली कोसी नदी के जल स्तर में हो रही लगातार वृद्धी से लदनियां प्रखंड क्षेत्र तथा जयनगर सहित मधुबनी जिला के ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ के पानी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

हरलाखी प्रखण्ड के हरणे गांव में मुख्य सड़क पर तीन फीट पानी जलजमाव है जिससे नेपाल से आने जाने वाले यात्रयों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है नेपाल से सटे गांवों के मुख्य सड़क में तेजी से जारी है कटाव , प्रशासनिक स्तर पर किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं हो ने से जिले में बाढ़ पूर्व की तैयारी की पोल खुल गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *