बिहार

हरलाखी में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, निकला कैंडल मार्च

मो. एजाज (हरलाखी संवाददाता)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर बीते दिन हुए आतंकी हमला में देश के 42 वीर शहीद जवानों को मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड के उमगॉव में श्रधांजलि दी गयी. सन्ध्या 6 बजे अम्बेडकर चौक से उमगॉव बजार चौक तक सैंकडो की संख्या में छात्र, युवाओं और मिथिला स्टूडेन्ट यूनियन के सैनानी ने कैंडल मार्च निकाला. जिसका समापन दो मिनट का शोकसभा कर किया गया. इस दौरान सभी युवाओं ने एक स्वर में कहा कि आतंक का दुनिया में कोई स्थान नहीं है.

इसका सफाया ही देश के अमर शहीद जवानों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी. राघवेन्द्र रमन , राघवेश कुमार , मनोज यादव , सरोज यादव , मो अब्दुलाह सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद थे। युवाओं में काफी आक्रोश दिखाई दिया सभी युवाओ ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए , राघवेन्द्र रमन कहा ने कि हमारे देश को सुरक्षा करने वाले सीआरपीएफ के जवानों के साथ जो घटना हुई है जिससे देश को हताहत पहुँची है। इस घटना से सभी को सबक लेनी चाहिये और देश के दुश्मनों को फिर से सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए जिससे उनका खात्मा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *