उत्तराखंड

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया सफाई अभियान

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

टनकपुर ठाकुर शयाम सिंह जगत सिंह राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज के कैडेट्स जूनियर डिवीज़न और सीनियर डिवीजन ने विद्यालय के नवीन सत्र के प्रथम दिन आमबाग और विद्यालय प्रांगण में और क्लास रूम में सफाई अभियान चलाया.

एनसीसी के सेकेंड अफ़सर केएस राणा के नेतृत्व में फुट पोलिसिंग कार्यक्रम चलाया जिसमे एनसी सी के कैप्टन एल डी तिवारी और कर्म सिंह खाती ने सहयोग प्रदान किया वही कार्यक्रम में समस्त गुरुजनों ने कैडेट्स को गन्दगी न फैलाने की शपथ दिलाई.

वहीं, कैप्टन तिवारी ने बताया कि 9 जुलाई को यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राहुल त्यागी,सूबेदार मेजर भगवान सिंह के नेतृत्व में सीनियर डिवीजन के केडेडो का चयन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *