पंजाब

निगम कर्मियों की हड़ताल, अवैध निर्माण करने वालों की मौज

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी है| वही इस हड़ताल का पूरा फायदा अवैध निर्माण करने वाले उठा रहे हैं| शहर के इंडस्ट्रियल एरिया, कालिया कॉलोनी फेस टू, अशोक विहार, सलेमपुर रोड, कोट किशनचंद, मकसूदां, फगवाड़ा गेट समेत विभिन्न इलाकों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है|


कुछ जगह अवैध कॉलोनी काट दी गई है तो कुछ जगह अवैध कॉलोनियों में इमारतें खड़ी की जा रही हैं| हड़ताल के चलते नगर निगम की बिल्डिंग विभाग के अधिकारी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे| बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों को एक बहाना मिल गया है कार्रवाई ना करने का| जो दुकानें अवैध रूप से बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से बनाई जा रही है उनके लिए नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल सोने पर सुहागा साबित हो रही है| इन इमारतों का कार्य सुबह शाम दिन रात धड़ल्ले से किया जा रहा है ताकि हड़ताल खत्म होने से पहले ही उनकी बिल्डिंग तैयार हो जाए और उसमें रंग रोगन करके उसको पुरानी साबित कर दिया जाए|
सबसे अधिक अवैध निर्माण मकसूदां के पटेल नगर और उसके आसपास के इलाके में चल रहे हैं| वही बर्तन बाजार में बन रही अवैध मार्केट और दो अन्य अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने सिर्फ नोटिस की कार्रवाई की थी उसके बाद काम फिर से चलने लगा है| इसके खिलाफ निगम अधिकारी हड़ताल की वजह से कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं| मकसूदा में एक अवैध कॉलोनी भी काटी गई है जिसके खिलाफ संबंधित अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की|
बहर हाल नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल से सरकार के राजस्व को करोड़ों रुपए की चपत लगी रही है| अगर सरकार नगर निगम कर्मचारियों की मांगें मान ले तो इस राजस्व के नुकसान को रोका जा सकता है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *