बिहार

प्रदेश को स्वच्छ बनाने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है : गुड़िया कुमारी

Share now

एजाज अंसारी, हरलाखी 

जागरूकता अभियान संस्था की ओर से गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया. उमगांव अंबेडकर चौक पर हरलाखी प्रखंड प्रभारी गुड़िया कुमारी ने कहा कि देश व प्रदेश को स्वच्छ बनाने की ज़िम्मेदारी किसी एक व्यक्ति, सरकार या किसी एक संस्था की नहीं है। देश का प्रत्येक नागरिक अगर अपनी ज़िम्मेदारी समझे कि शहर, गली, मोहल्ला को साफ़ रखने की ज़िम्मेदारी हम सभी की है।

जिस दिन प्रत्येक नागरिक इस स्वच्छता अभियान से अपने आप को जोड़ लेगा तभी से निश्चित रूप से ही शहर स्वच्छ दिखने लगेगा। स्वच्छता अभियान के बाद लोगों को स्वच्छता से होने वाले फायदों को बताया गया। पिंकी कुमारी ने कहा कि अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। इसके लिए सरकारी गैर सरकारी मदद के साथ हम सभी को आगे आकर स्वच्छता के अभियानों से जुड़ना चाहिए। अगर लोग ठान लें तो गांव, शहर क्या पूरा देश स्वच्छ हो सकता है। मौके पर रानी, रौशन , पिंकी, जानती , शोभा कुमारी , रीना, नैन ,रंगीला , पिंकी इत्यादि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *