हरियाणा

सोहना में टोकन के बाद भी बारदाना नहीं होने के कारण नहीं खरीदा जा सका बाजरा

सोहना, संजय राघव

प्रदेश सरकार में किसानों के बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कर के किसानों को राहत देने का प्रयास तो किया लेकिन सरकारी खरीद के दूसरे ही दिन पूरी तरह से सोहना अनाज मंडी में अव्यवस्था देखने को मिलीl अव्यवस्था का आलम यह था कि किसान पूरे दिन परेशान रहे lअधिकतर किसानों को टोकन नहीं मिले अधिकतर किसानों के हुए रजिस्ट्रेशन सोहना बने बूथों पर  उनका रिकॉर्ड ही नही मिला lवही जो किसान रजिस्ट्रेशन के बाद बाजारा लेकर आए उनका बारदाना नहीं होने के कारण बाजरे की खरीद नहीं हो सकी l व्यवस्था को लेकर कई बार किसानों व प्रशासन के अधिकारियों के बीच कहासुनी होती रहीl

किसानों के लिए हरियाणा सरकार ने इस बार बाजरे की सरकारी खरीद सोहना में भी शुरू की l बाजरे का सही भाव देखकर किसान मंडी में आना शुरू हो गए लेकिन किसानों को  सुरुआत में ही मंडी में भारी अव्यवस्था का माहौल  देखने को मिला l किसानों ने बताया कि किसानों का बाजारा अधिक है लेकिन उनको कम बाजरे की पर्ची थमा दी गई  है lवहीं अधिकतर किसानों ने जिन्होंने अपने गांव में रजिस्ट्रेशन करवाया था  जब वो  सोहना मंडी पहुचे जहाँ उनका नाम  नाम ही नहीं मिलाl जिससे किसान मारे मारे फिरते नजर आए किसानों ने बताया कि जिन लोगों को टोकन मिल गए उसके बाद बाजरा लेकर मंडी में  पहुचे लेकिन उनका बाजरा मंडी में पड़ा रहा लेकिन उसके पास बार दाना नहीं होने कारण उनकी सरकारी खरीद नहीं हो सकीl  वहीं किसान राजेश, महेश ने आरोप लगाया कि उनकी खेतों में फसल अधिक है लेकिन रजिस्ट्रेशन में कम फसल दिखा कर किसानों को कम एक किवंटल से मात्र 8 किवं टल तक का टोकन दिया जा रहा हैै किसानों ने इस व्यवस्था को लेकर सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा दिए छुट्टी होने के कारण अधिकारियों से किसानों का संपर्क नहीं हो सका.
नोडल अधिकारी एकता कपूर ने बताया कि जो कमियां हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा वही बारदाना आने के लिए वेयर हाउस अधिकारियों से बात की जा रही है शीघ्र ही बारदाना मंगाकर किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *