हरियाणा

पति 5 दिन से लापता, महिला सरपंच लगा रही है थानों के चक्कर

Share now

सोहना, संजय राघव

सरकारी पुलिस विभाग आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने के बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन एक महिला सरपंच पांच दिनों से अपने पति की तलाश के लिए सोहना तावडू पुलिस थानों के चक्कर लगा रही है lलेकिन पुलिस कार्रवाई की वजह है उसे कभी तावड़ू थाने भेज देती है तो तावडू पुलिस उसे सोहना थाने भेज देती है lपांच दिन बीत जाने के बाद भी महिला सरपंच का रो रो के बुरा हाल है lलेकिन अभी तक पुलिस ने उसके पति की तलाश तो दूर कोई कार्रवाई भी नहीं कर रही है lइस मामले को लेकर जब गांव के सैकड़ों लोग सोहना थाने में जमा हुए उस समय पुलिस ने एक शिकायत महिला से ले तो ली लेकिन बड़ी बात यह है कि अब किया पुलिस महिला सरपंच के पति की तलाश करेगी या यह भी मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा lमहिला सरपंच ने आरोप लगाया कि वह अपने पति की तलाश में 5 दिनों से सोहना व तावड़ू थानों के चक्कर लगा रही हैl
मामला गांव चाहल्का का है जहां महिला सरपंच आबिदा का पति मजलिस जोकि कार चलाता है l27 सितंबर को वह सोहना के अंबेडकर चौक पर आया वहां से वह लापता हो गया उसकी गाड़ी का भी कुछ अता पता नहीं है lकरीब 5 दिन के मध्य अभी तक उसका कोई भी सुराग नहीं लग सका नहीं उसका जो फोन नंबर है वह भी अब स्विच ऑफ जा रहा हlै इसी मामले को लेकरमहिला सरपंच आबिदा आज खुद अपने पति की तलाश के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही है lमहिला सरपंच ने बताया कि इस बात को लेकर वह पहले सोहना थाने आई सोहना थाने से उसे तावड़ू थाने भेज दिया तावडू थाने वालो ने उसे सोहना का मामला बताकर फिर वापस सोहना भेज दिया lमहिला सरपंच का कहना है के पुलिस कार्रवाई की वजह सीमा विवाद में उलझी हुई है वहीं उसका पति कि नहीं मिलने से उसके बच्चे अपने परिवार के लोग गम में डूबे हुए है
गुमशुदा हुए कार चालक के पिता ने बताया कि 27 सितंबर को वह सोहना में आया था lउसके बाद वह यहां से गायब हो गया lइस दौरान उन्होंने सो नंबर पर भी फोन किया फोन नंबर पर उनसे पास के थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए कहा lलेकिन जब वह थाने पहुंचे तो उन्हें पहले सोहना पुलिस ने तावडू भेज दिया lजब तावड़ू गए तो वहां से उन्हें सोहना भेज दिया गयाl 5 दिन बीत जाने के बाद तलाश की बात तो बहुत दूर उनकी शिकायत तक पुलिस ने नहीं ली है.
इस मामले में अब सोहना तावडू पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *